हिमांशु राज
बॉलीवुड में 40 की उम्र के बाद मां बनने की कहानियां हमेशा चर्चा में रहती हैं और अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है—कैटरीना कैफ का। 42 साल की कैटरीना ने 23 सितंबर 2025 को अपने पति विक्की कौशल के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की। लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें थीं, लेकिन कपल ने इस पर चर्चा नहीं की थी। उन्होंने बच्चे के आने की तारीख नहीं बताई, लेकिन उनकी खुशी ने मातृत्व के इस सफर को और खास बना दिया है।
कैटरीना अकेली नहीं हैं जिन्होंने 40 की उम्र के बाद मातृत्व का आनंद लिया है। बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां भी इस उम्र में मां बन चुकी हैं। प्रीति जिंटा ने 46 साल की उम्र में 2021 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय और जिया को जन्म दिया। शिल्पा शेट्टी 45 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं, बेटी समीशा को सरोगेसी से अपनाया, जबकि उनका बड़ा बेटा वियान उन्होंने 37 की उम्र में जन्मा था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 43 की उम्र में बेटी देवी का स्वागत किया। बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और यूट्यूबर फराह खान ने 43 की उम्र में आई वी एफ तकनीक से ट्रिप्लेट्स को जन्म दिया। इसके अलावा नेहा धूपिया, करीना कपूर खान और अमृता राव जैसी सितारों ने भी अपने करियर और मातृत्व दोनों को खूबसूरती से संभाला है।
ये सभी कहानियां बताती हैं कि मातृत्व की खुशी किसी भी उम्र में मिल सकती है। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी इस दौर की महिलाओं के लिए यह संदेश देती है कि उम्र केवल एक संख्या है, जो मातृत्व या खुशियों को रोक नहीं सकती। शादी, करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाना चुनौती हो सकता है, लेकिन इन अभिनेत्रियों ने साबित कर दिया है कि यह संभव है। उनकी कहानियां समाज में महिलाओं के प्रति बनी पुरानी सोच को बदलने का काम कर रही हैं।
बॉलीवुड की ये प्रेरणादायक महिलाएं यह दिखाती हैं कि मातृत्व और अपने सपनों को पूरा करना साथ-साथ संभव है। उनकी उपलब्धियां हर महिला को यह उम्मीद और हिम्मत देती हैं कि जीवन में कभी भी देर नहीं होती और खुशियां हर उम्र में मिल सकती हैं।
