सामना संवाददाता / उल्हासनगर
उल्हासनगर वैंâप नंबर चार स्थित एक महिला पर धारदार तलवार से हमला करने वाले चार लोगों के खिलाफ विट्ठलवाड़ी पुलिस ने मकोका के तहत कार्रवाई की है। इनमें तीन नाबालिगों का समावेश बताया जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय अपराधियों में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशेले गांव पाड़ा में आरोपियों ने कुछ महीने पहले तलवारें लहराते हुए इलाके में उत्पात मचाया था। उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ की और एक महिला पर भी हमला कर दिया था। इस घटना के बाद वे चारों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में विट्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक चंद्रहार गोडसे और अपराध शाखा के उप-निरीक्षक बंकट दराडे ने विशेष टीमें बनाकर इन बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरू की। आखिरकार टीम को सूचना मिली कि आरोपी बदलापुर में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बदलापुर से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने दी मंजूरी
गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोली ने पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे सहित सभी संबंधित अधिकारियों के पास चारों आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के प्रस्ताव को अधिकारियों द्वारा स्वीकृत मिलने के बाद विट्ठलवाडी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई करके जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय अपराधियों में पुलिस का खौफ बढ़ गया है।
