मुख्यपृष्ठनए समाचारहॉस्टल में छात्र को किया गया नंगा; चप्पलों से पीटा! ... रैगिंग...

हॉस्टल में छात्र को किया गया नंगा; चप्पलों से पीटा! … रैगिंग के नाम पर सीनियर्स का अमानवीय जुल्म

– तमिलनाडु के मदुरै में १४ वर्षीय बच्चे के साथ बर्बरता

तमिलनाडु स्थित आईआईटी मदुरै से एक सनसनीखेज खबर आई है। यहां १४ वर्षीय छात्र को दूसरे छात्रों ने नग्न कर बेरहमी से पीटा, अपमानित किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह घटना १८ सितंबर को सिलामपट्टी के निकट संस्थान के छात्रावास में घटी थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश पैâल गया है। पुलिस ने तीन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।
बता दें कि हॉस्टल में करीब ७० छात्र रहते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्रों ने पीड़ित छात्र के कपड़े जबरन उतार दिए। उसे अधनंगा कर दिया। उसे चप्पलों से पीटा गया। पीड़ित छात्र के पिता द्वारा शिकायत करने पर मदुरै पुलिस ने केस दर्ज किया। इस घटना में तीन छात्रों को आरोपी बनाया गया है। संस्थान परिसर में सुरक्षा उल्लंघन के कारण हॉस्टल वार्डन बालामुरुगन को आगे की जांच तक निलंबित कर दिया गया है। एक ४० सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीड़ित स्टूडेंट नग्न अवस्था में दिख रहा है और कुछ स्टूडेंट उसे परेशान कर रहे हैं। एक स्टूडेंट के हाथ में तौलिया है और वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि पीड़ित ने पहले उसे लपेटा हुआ था, लेकिन उसे छीन लिया गया। वीडियो में स्टूडेंट अपने कपड़े पहनने की गुहार लगा रहा है, लेकिन उसकी बात कोई नहीं सुन रहा।
हैदराबाद को भी लगा है रैगिंग का वायरस
३ दिन पहले परेशान छात्र ने दी थी जान
बीते दिनों हैदराबाद में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। सिद्धार्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के दूसरे वर्ष के २२ साल के छात्र साईं तेजा ने अपने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। साईं तेजा को कथित तौर पर सीनियर्स द्वारा रैगिंग और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। उसे एक बार में जाने, शराब पीने और लगभग १०,००० रुपए बिल चुकाने के लिए मजबूर किया गया था। तनाव और दबाव से त्रस्त होकर, छात्र ने फांसी लगा ली।

अन्य समाचार