मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : क्लब क्वीन बनी नेपो बेबी

आउट ऑफ पवेलियन : क्लब क्वीन बनी नेपो बेबी

अमिताभ श्रीवास्तव

कहते हैं पैसा बोलता है। यदि आप नेपो किड हैं तब भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको कुछ आता है भी या नहीं। दुनियाभर में नेपो किड्स का बोलबाला है और हो भी क्यों नहीं, जब बाप अरबपति हो तो कोई आवाज वैâसे उठा सकता है। यही तो हुआ इटली फुटबॉल के एक क्लब के साथ, जिसने २३ वर्षीया क्लाउडिया रिजो को अपना नया क्लब अध्यक्ष नियुक्त किया है, जो एक अरबपति की बेटी हैं। व्यवसायी जियानलुइगी रिजो की बेटी क्लाउडिया ने इस ऐतिहासिक क्लब की बागडोर संभाल ली है और क्लब के इतिहास में वो पहली महिला अध्यक्ष हैं। खूबसूरत, आकर्षक क्लाउडिया ने इतनी कम उम्र होने के बावजूद प्रभावशाली पद क्या हासिल किया, दुनिया में वो सुर्खियां बन गई हैं। दरअसल, कहा यह जाना चाहिए कि उनका परिवार ही क्लब का मालिक है और अब इसी परिवार ने क्लब पर कब्जा जमा लिया है। अब तक रिजो अपने खानदानी जैतून के तेल उत्पादन संयंत्र का संचालन कर रही थीं। मगर अब वो इटली फुटबॉल के इस प्रतिष्ठित क्लब को संभालेगी। यह संदेह तो है ही कि क्या वो अपने पिता की तरह ही टीम को सही दिशा दे पाएंगी क्योंकि नेपो बेबी को इसका कोई अनुभव नहीं है। रिजो के अध्यक्ष बनने के बाद एक बार फिर आवाज उठने लगी है कि क्या क्लब के लिए कोई और नहीं था जो खेल भी जानता हो और मैनेजमेंट भी? क्या जरूरी था किसी नेपो बेबी को यह पद देना। मगर जैसा कि हर जगह होता आया है विरोध की आवाज को रोक दिया जाता है, इस नेपो बेबी को क्लब ने स्वीकार कर लिया है।
पतली होने लगी हूं मैं!
टेनिस विश्व की दिग्गज रहीं सेरेना विलियम्स संन्यास और अपनी शादी व बच्चों के बाद बहुत मोटी हो चुकी थीं। चूंकि वो मॉडलिंग करती रहीं तो मोटापा उनकी खूबसूरती पर एक धब्बा सा था। लिहाजा, उन्होंने ठान लिया था कि अपना वजन कम करेंगी और वह दिन आ भी गया जब सेरेना विलियम्स ने एक आकर्षक पोशाक में अपना घटा हुआ वजन दिखाया है। टेनिस आइकन ने अपने शरीर परिवर्तन के पीछे के रहस्य के बारे में खुलासा किया। ४३ वर्षीय विलियम्स ने हाल ही में बताया कि उन्होंने एक लोकप्रिय वजन घटाने वाली दवा के माध्यम से पिछले वर्ष में ३१ पाउंड वजन कम किया है। परिणाम स्पष्ट है क्योंकि विलियम्स ने साटन प्लेसूट में पोज दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पूरी तरह तैयार… और सातवें आसमान पर। बेशक साटन स्विमवियर में।’ विलियम्स ने पहले बताया था कि वह जीएलपी-१ दवा, जेपबाउंड ले रही हैं। उन्होंने यह निर्णय २०२३ में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद केवल आहार और व्यायाम से वजन कम करने की कोशिश के बाद लिया। विलियम्स ने कहा, ‘मेरा पूरा जीवन जिम में, वर्कआउट, दौड़ना, प्रशिक्षण, नृत्य, हर एक चीज में बीता है, जिसके बारे में आप सोच नहीं सकते हैं।’ २०२२ में सेरेना ने टेनिस से संन्यास ले लिया था। बाद के दिनों में मोटापे की वजह से वो लगभग बेडौल होने लगी थीं। मगर अब उन्होंने लोगों को दिखाया है कि वो अब पतली होने लगी हैं।

अन्य समाचार