सामना संवाददाता / मुंबई
बाढ़ आपदा के कारण मराठवाड़ा के किसानों और ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। तैयार फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान बेहद हताश हैं। कई घरों में पानी भर जाने से लोगों का पूरा जनजीवन चौपट हो गया है। बाढ़ग्रस्तों को धीरज बंधाने और उनकी व्यथा जानने के लिए शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे आज मराठवाड़ा दौरे पर जा रहे हैं। वे किसानों से मिलकर हुए भारी नुकसान का जायजा लेंगे।
उद्धव ठाकरे आज सुबह साढ़े ११ बजे लातूर जिले के काडगांव में बाढ़ से प्रभावित किसानों से संवाद करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे वाशी तालुका के पारगांव में उनका दौरा सुनिश्चित है।
