मुख्यपृष्ठग्लैमरयामी लड़ेंगी "हक" की लड़ाई

यामी लड़ेंगी “हक” की लड़ाई

हिमांशु राज

इमरान हाशमी और यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘हक़’ का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। फिल्म की कहानी को 1985 के बहुचर्चित शाहबानो केस से प्रेरणा मिली है, जिसने उस दौर में पूरे देश में एक नई बहस को जन्म दिया था।टीज़र में यामी गौतम शाज़िया बानो के किरदार में नज़र आ रही हैं, जो एक ऐसी औरत है जो अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए पति और समाज से टकराती है। वहीं इमरान हाशमी उनके पति और विरोधी पक्ष की भूमिका में दिखाई देंगे। दोनों के बीच के टकराव को दिखाते कुछ संवाद पहले ही सुर्खियों में आ गए हैं।इमरान का एक डायलॉग – “अगर तुम सच्ची मुसलमान और वफ़ादार पत्नी होतीं तो ऐसा कभी न कहतीं…” तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसके जवाब में यामी का दमदार संवाद, “हमारी लड़ाई सिर्फ एक चीज़ के लिए है: हमारे हक़ के लिए” – दर्शकों को सीधा झकझोर देता है।इस टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है, और अब सभी को इंतज़ार है कोर्टरूम के उस नाटकीय टकराव का, जहाँ औरत की आवाज़ और उसके हक़ की लड़ाई गूंजती नज़र आएगी।

अन्य समाचार