मुख्यपृष्ठखेलफ्लाइंग किस का किस्सा

फ्लाइंग किस का किस्सा

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप २०२५ में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ मात्र २५ गेंदों में ७५ रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने आठवें ओवर में ही अर्धशतक पूरा किया और इसके साथ ही युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह टी२० अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में २५ या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। फिफ्टी के बाद उनका फ्लाइंग किस सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह किस उन्होंने स्टैंड्स में बैठी अपनी बहन कोमल शर्मा को भेजा था, जो पहले भी भारत-पाक मैच में उनका हौसला बढ़ा चुकी हैं। उस मैच में भी अभिषेक ने ७४ रन बनाए थे। उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन दोनों ही प्रशंसनीय हैं।

अन्य समाचार