मुख्यपृष्ठस्तंभआउट ऑफ पवेलियन : ये हनीमून है या प्रायश्चित?

आउट ऑफ पवेलियन : ये हनीमून है या प्रायश्चित?

अमिताभ श्रीवास्तव

कभी-कभी किसी योजना के पीछे कुछ और सोच भी छुपी होती है। जी हां कभी-कभी हनीमून के पीछे कोई प्रायश्चित भी छिपा हो सकता है। ऐसा ही कुछ लगता है फॉर्मूला वन के विख्यात रेडबुल के पूर्व प्रमुख को लेकर क्योंकि अपनी शादी के दस साल बाद वो पत्नी को हनीमून पर ले जा रहे हैं। मगर चर्चा यह भी है कि पिछली उस घटना के बाद जिसमें वो एक ‘सेक्सटिंग स्कैंडल’ में फंस गए थे। यह हनीमून अपनी पत्नी से वफादारी का एक नमूना हो सकता है। खबर है कि पूर्व रेडबुल प्रमुख क्रिश्चियन हॉर्नर अपनी पॉप स्टार पत्नी गेरी हॉलिवेल को रोमांटिक हनीमून पर ले जा रहे हैं। ५१ वर्षीय हॉर्नर को जुलाई में रेड बुल ने टीम प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया था। दिलचस्प यह है कि अपनी शादी के बाद वो पहली बार अपनी पत्नी गेरी (५३) को एक रोमांटिक यात्रा पर ले कर जाएंगे, जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी। यानि उन्होंने अपना हनीमून भी नहीं मनाया था। कहने को इस दंपति के तीन बच्चे हैं, मगर इन दोनों के एक भी नहीं क्योंकि उनकी पत्नी गेरी के पिछले रिश्ते से एक लड़की ब्लूबेल मैडोना है तो हॉर्नर की पहली शादी से ओलिविया और एक बेटा मोंटेग्यू हैं। है न दिलचस्प मामला। ऐसा विदेशों में आम बात मानी जाती है, खासकर सेलिब्रेटी और अमीर हो तो। रिश्तों को केवल दैहिक मानने वाले ऐसे लोगों में ही हमेशा टकराव, टेंशन और टूटना लिखा होता है।
हसीना ने रोक दी खूंखार झड़प
अक्सर किसी प्रोफेशनल और विश्व के दिग्गज मुक्केबाजों के बीच कोई मुकाबला होना होता है तो इसके पूर्व होने वाली प्रेस कॉन्फेंस में इन मुक्केबाजों के वाद-विवाद देखने को मिलते हैं, कभी-कभी ये झड़प में भी बदल जाते हैं तो कभी-कभी लड़ाई में। अब देखिए न विश्व विजेता जेक पॉल को गेवेंटा डेविस से भिड़ना है मगर इसके पहले हुई एक प्रेस कॉन्फेंस में दोनों भिड़ गए। वो तो भला हो ओनलीफैंस की स्टनर रूबी रोज का जिसने बीच में आकर ये झड़प रुकवा दी। दरअसल इस हसीना का बीच में आ जाना दोनों मुक्केबाजों के गुस्से को ठंडा कर गया। उसने उनके बीच होने वाले झगड़े को शारीरिक रूप में बदलने से रोक दिया। जी हां, यूट्यूबर से मुक्केबाज बने पॉल और विश्व लाइटवेट चैंपियन गेर्वोंटा डेविस १४ नवंबर को मियामी में एक प्रदर्शनी मुकाबले में भिड़ने वाले हैं। पिछले दिनों न्यूयॉर्क में अपनी प्रेस कॉन्प्रâेंस में दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया। डेविस ने पॉल को धक्का दे दिया तो वे लगभग मारपीट पर उतर आए। जिसके जवाब में पॉल ने भी धक्का दे दिया। सौभाग्य से मियामी स्थित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रैपर रूबी रोज मुक्केबाज सितारों पर नजर रखने के लिए मौजूद थीं। रोज जिनके इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और जो पॉल्स डब्ल्यू डियोड्रेंट लाइन की एम्बेसडर भी है, उन्होंने ये झड़प रुकवा दी। मुक्केबाज अचानक बीच में आ गई हसीना को देख भ्रमित हो गए। रूबी के बीच में आ जाने से दोनों मुक्केबाजो के मन बदल गए और दूर हट गए।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार