सामना संवाददाता / मुंबई
ट्रैवल गियर ब्रांड्स में से एक अमेरिकन टूरिस्टर ने ट्रैवल सीजन की शुरुआत अपने नए एनर्जी से भरपूर कैंपेन ‘एवरीवन्स इन’ के साथ की। ये कैंपेन आज की युवा पीढ़ी की जिंदादिली और नए अनुभवों के लिए जोश को सेलिब्रेट करता है। सोनी म्यूजिक के साथ मिलकर तैयार किया गया यह जोशीला और फील-गुड कैंपेन सॉन्ग इस ट्रैवल मूड को और भी मजेदार बनाता है। कैंपेन दो मिनट का ओरिजिनल ट्रैक, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आती है। इसे जोनिता गांधी और खुद सिद्धांत ने गाया है। ये गाना आपको उसी बेफिक्र और एडवेंचरस रोड ट्रिप की फील देता है, जहां अजनबी भी दोस्त बन जाते हैं। अनुश्री तैनवाला, एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट-मार्केटिंग, सैमसोनाइट साउथ एशिया ने कहा कि एवरीवन्स इन के साथ, हम इस सोच में आए बदलाव को सेलिब्रेट कर रहे हैं। हमारा कैंपेन पूरी तरह से इन्क्लूसिविटी, स्पॉन्टेनिटी और यूथफ़ुल एनर्जी के बारे में है।
