मुख्यपृष्ठग्लैमरशाहरुख को अब भारत छोड़कर दुबई में ही बस जाना चाहिए-अभिनव कश्यप

शाहरुख को अब भारत छोड़कर दुबई में ही बस जाना चाहिए-अभिनव कश्यप

हिमांशु राज

दबंग के निर्देशक अभ‍िनव कश्‍यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सलमान खान पर विवादित बयान देने के बाद अब उन्होंने शाहरुख खान को लेकर तीखा हमला बोला है। हालिया बातचीत में अभ‍िनव ने कहा कि शाहरुख को भारत छोड़कर दुबई में बस जाना चाहिए, क्योंकि वह समाज से सिर्फ फायदा उठाते हैं, लौटाने की मानसिकता उनमें नहीं है। कश्‍यप का कहना है कि बॉलीवुड के बड़े सितारे अब आम जनता की ज़िंदगी से पूरी तरह कट चुके हैं। उन्होंने शाहरुख के मुंबई स्थित बंगले मन्नत और दुबई वाले आलीशान घर जन्नत पर भी टिप्पणी की। उनके शब्दों में, “भारत में आपकी सारी मन्नतें कबूल हो गईं, लेकिन अब भी आप और दुआएं करते रहते हैं। सुना है, मुंबई वाले बंगले में दो मंजिलें और जुड़ने वाली हैं, इसलिए मांग और बढ़ रही है। अगर आपकी जन्नत दुबई में है, तो वहीं जाकर रहिए, भारत में क्यों हैं?”इसके साथ ही, उन्होंने शाहरुख की 2023 की ब्लॉकबस्टर जवान के एक मशहूर डायलॉग को निशाना बनाते हुए कहा कि जिन लोगों के महल आम आदमी की पहुंच से बाहर हों, उनसे जनता की तकलीफ़ों पर बात करने का कोई फायदा नहीं।अभिनव के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। एक वर्ग इसे उनकी निजी खीझ मान रहा है, तो कुछ इसे फिल्म इंडस्ट्री की आम जनता से बढ़ती दूरी की सही आलोचना बता रहे हैं। उधर, शाहरुख खान या उनकी टीम की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

अन्य समाचार