डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,
मेष: आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। वृष: परिवार का सहयोग मिलेगा, जीवन में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मिथुन: आपकी बुद्धिमत्ता और वाणी आपको सफलता दिलाएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कर्क: आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
सिंह: नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या: मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं।
तुला: परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।
वृश्चिक: आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धनु: भाग्य का साथ मिलेगा, नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। करियर और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। मकर: आज जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुंभ: कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता लोगों को प्रभावित करेगी। मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। मीन: आज का दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक रहेगा। पुराने प्रयासों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।
