मुख्यपृष्ठग्लैमर‘वो चमक नहीं है’

‘वो चमक नहीं है’

राखी सावंत लंबे समय से दुबई में रह रही थीं और हाल ही में भारत लौटी हैं। इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वापसी के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर टिप्पणी की। राखी ने खुद को बॉलीवुड की ‘ओजी आइटम गर्ल’ बताते हुए कहा कि आज की कई अभिनेत्रियां उनसे प्रेरित होकर आइटम सॉन्ग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले ये अभिनेत्रियां हीरोइन बनना चाहती थीं, लेकिन जब उनका करियर उस दिशा में सफल नहीं हुआ तो उन्होंने आइटम नंबर करने शुरू कर दिए। राखी के मुताबिक, तमन्ना जैसे कलाकारों में वो चमक नहीं है जो उनके समय में आइटम गानों में दिखती थी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि असली आइटम गर्ल तो वही हैं और अब वो खुद हीरोइन बनेंगी। उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

अन्य समाचार