सामना संवाददाता / मुंबई
इन दिनों ज्यादातर युवा नशे के आदी हो रहे हैं, ऐसे में नशा मुक्ति और जागररूकता पैदा करने के मकसद से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त डॉ. प्रवीण मुंडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। केंद्र सरकार के आदेशानुसार “नशा मुक्त भारत अभियान” नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम चलाया गया है। इस कार्यक्रम आयोजन मंगलवार को डोंगरी पुलिस स्टेशन सीमा के सैंडहार्ट्स रोड रेलवे स्टेशन पर किया गया।
नशे की लत के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए दाऊद भाई दाऊद भाई फजल भाई के छात्रों ने नशा मुक्ति पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर देश भर के पुरुष और महिलाएं उपस्थित हुए। इसके अलावा डोंगरी पुलिस स्टेशन पुलिस निरीक्षक व जनसंपर्क अधिकारी अतुल सोनवणे, दाऊद भाई फजल भाई हाई स्कूल डोंगरी की प्रधानाचार्य आयशा, नुक्कड़ नाटक की निर्माता सिद्दीकी मैडम उपस्थित थीं। डोंगरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोंडुराम बांगर के हाथों सभी का सम्मान किया गया।
