मुख्यपृष्ठसमाचारबिहार विधानसभा के अंतिम चरण में छप्पर फाड़ मतदान... 75 साल के...

बिहार विधानसभा के अंतिम चरण में छप्पर फाड़ मतदान… 75 साल के टूटे रिकॉर्ड

अनिल मिश्र / पटना

बिहार प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 20 जिले के 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। शाम छह बजे तक इवीएम में मतदान संपन्न होने तक 68.48 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। यह आंकड़ा 70 फीसदी से ज्यादा जाने का अनुमान है। गयाजी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, बांका, जमुई, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में आज मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,165 पुरुष, 136 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। बिहार प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम छह बजे तक कुल 68.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 69.02%, पूर्वी चंपारण में 69.31%, शिवहर में 67.31%, सीतामढ़ी में 65.29%, मधुबनी में 61.79%, सुपौल में 70.69%, अररिया में 67.79%, किशनगंज में सर्वाधिक 76.26%, पूर्णिया में 73.79%, कटिहार में 75.23%, भागलपुर में 66.03%, बांका में 68.91%, कैमूर (भभुआ) में 67.22%, रोहतास में 60.69%, अरवल में 63.06%, जहानाबाद में 64.36%, औरंगाबाद में 64.48%, गया में 67.50%, नवादा में सबसे कम 57.11% तथा जमुई में 67.81% मतदान हुआ।
आज बिहार प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में 45 हजार 399 केंद्रों पर 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष हैं। जबकि, महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 है। थर्ड जेंडर के कुल 943 वोटर हैं। दूसरे चरण में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ी सीट हिसुआ है। गौरतलब हो कि
2020 के विधानसभा चुनाव में इन 122 सीटो में से राजद ने 33, भाजपा ने 42, जदयू ने 20 ,कांग्रेस ने 11, भाकपा माले ने पांच,एआईएमआईएम ने पांच, हम ने चार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक सीट पर कब्जा जमाया था। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदावार ने जीत दर्ज किए गए थे। आज पूरे बिहार प्रदेश में कुछ स्थानों को छोड़कर चुनाव निर्विघ्न संपन्न हो गया है।वही मतगणना चौदह नवंबर को होना तय है। अब उसी दिन पता चल पाएगा कि बिहार की सत्ता कौन संभालेगा।

अन्य समाचार