मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने पुराने क्रश चंकी पांडे के लिए सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में प्यार जताया। उन्होंने अनन्या पांडे के एक वीडियो क्लिप को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें अनन्या अपने माता-पिता चंकी और भावना की लव स्टोरी के बारे में बता रही थीं। इस वीडियो के जरिए पता चला कि मलाइका के कमरे में कभी चंकी का पोस्टर लगा हुआ था। मलाइका ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘मेरे पास अभी भी आपका पोस्टर है, चिंता मत करो।’ यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपने पुराने क्रश का जिक्र किया हो। पहले भी ‘झलक दिखला जा’ शो में मलाइका और फराह खान ने खुलासा किया था कि दोनों को चंकी पर क्रश था।
