अमिताभ श्रीवास्तव
लो आने वाला है एक उम्दा पैâसला जो महिला खिलाड़ियों को राहत देगा। ओलंपिक की प्रत्येक इवेंट में अब ट्रांसजेंडर बैन होंगे। पिछले ओलंपिक से यह विवाद इतना गहरा गया है कि पूरी दुनिया में आवाज उठने लगीं है। यदि ऐसा होता है तो ओलंपिक के अलावा भी स्पर्धाओ में ट्रांसजेंडर के लिए अब कठिनाई पैदा हो सकती है। क्रिकेट में अनन्या बांगर के लिए भी भविष्य असुरक्षित माना जा सकता है क्योंकि इधर उनके क्रिकेट में आने की सुर्खियां बड़ी जोर शोर से सुनाई देने लगीं हैं। बहरहाल, ट्रांसजेंडर महिलाओं को अगले साल से सभी महिला ओलंपिक प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया जाना तय है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मालिकों ने पिछले साल इस मुद्दे की वैज्ञानिक जांच शुरू की थी। यह पेरिस २०२४ खेलों में स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज अल्जीरिया के इमाने खेलिफ और चीनी ताइपे के लिन यू-टिंग पर विवाद के कारण आग की तरह फैली थी। एक सूत्र ने कहा कि पूर्व कनाडाई ओलंपिक रोवर थॉर्नटन की प्रस्तुति में वैज्ञानिक शोध शामिल था जिसमें दिखाया गया था कि ‘पुरुष पैदा होने के भौतिक फायदे थे जो एथलीटों के साथ बने रहे। इसने कहा कि ये लाभ उन लोगों पर भी लागू होते हैं जिन्होंने अपने टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करने के लिए उपचार किया था। अब तक, आईओसी ने फैसला सुनाया है कि ट्रांसजेंडर महिलाएं कम टेस्टोस्टेरोन के स्तर के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं यदि यह उनके व्यक्तिगत खेलों द्वारा अनुमोदित किया जाता है। मगर अब यह तय है कि इन पर पूरी तरह बैन लग जाएगा।
करोड़ों की मर्सिडीज
अर्शदीप सिंह ने हाल ही में मर्सिडीज-बेंज जी-क्लास कार खरीदी है। उन्होंने इस लग्जरी कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किए हैं। अर्शदीप की पूरी पैâमिली भी इस नए ‘मेंबर’ का स्वागत कर रही है। यह कार ५-सीटर एसयूवी है, जिसमें २९२५ सीसी से ३९८२ सीसी तक का पावरफुल इंजन है। गाड़ी में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ६६७ लीटर का बूट-स्पेस, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। मर्सिडीज जी-क्लास की कीमत २.५५ करोड़ रुपए से ४.३० करोड़ रुपए तक होती है। अर्शदीप हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी२० सीरीज खेलकर भारत लौटे हैं और टी२० में सबसे तेज १०० विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
