लगता यही है कि अब एंकर हों, कमेंटेटर हों सुंदर दिखना पहली प्राथमिकता है। लगभग सारी प्रस्तुतकर्ता अपने आप को अधिक से अधिक आकर्षक दिखने का यत्न करती हैं। यानी बोलने से अधिक सुंदरता पर ध्यान दिया जाने लगा है। अब देखिए न डजन प्रस्तुतकर्ता एलेनोरा इंकार्डोना ने सेरी ए मैच को कवर करते हुए ऐसी ड्रेस पहनी जो आकर्षक ही नहीं बल्कि उत्तेजक भी थी फिर भी लोगों ने तारीफ की और कहा वो एक प्रोफेसर जैसी दिख रही है। अब यह अलग बात है कि प्रोफेसर उत्तेजक पोशाके नहीं पहनते। ३४ वर्षीय इंकार्डोना लाजियो पर इंटर मिलान की २-० की जीत को कवर करने के लिए सैन सिरो में उपस्थित थी। लेकिन कुछ प्रशंसक उनके बोलने व मैच के बारे में जानकारी देने पर ध्यान नहीं दे रहे थे बल्कि वे इंकार्डोना के सॉसी आउटफिट को देखने में व्यस्त थे, जिसमें एक छोटी चमड़े की स्कर्ट, एक स्मार्ट शर्ट थी, जो स्मार्ट कोट के नीचे एक बस्टी शो देने के लिए अनबटन थी। उन्होंने मैच के बाद अपने १.३ मिलियन फॉलोअर्स के लिए ये तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड भी कीं। पोस्ट को वैâप्शन दिया, ‘इन सभी संख्याओं और आंकड़ों के साथ, मुझे आज एक प्रोफेसर की तरह महसूस हुआ। एक प्रशंसक ने कहा ‘शानदार, भव्य। हेड-टर्निंग आउटफिट, क्रेजी लेदर मिनी।’ एक अन्य ने चश्मा पहनने के लिए अपनी नई पसंद के बारे में कहा ‘आप चश्मे के साथ बहुत अच्छी लगती हैं। एक तीसरे प्रशंसक ने तो अपनी ईर्ष्या व्यक्त करके उनके लिए अपनी भावनाओं को स्पष्ट किया कि ‘क्या एक महिला, क्या एक लड़की, क्या एक शो… मुझे रिक्की से बहुत ईर्ष्या होती है।
