मुख्यपृष्ठनए समाचारदरेकर के लिए दादा को दम... ५०० करोड़ रुपए दो और हो...

दरेकर के लिए दादा को दम… ५०० करोड़ रुपए दो और हो जाओ कम!

-अजीत पवार ने ‘स्वयं पुनर्विकास योजना’ के लिए फंड देने से किया था मना

सामना संवाददाता / मुंबई

भाजपा ने काफी जोरशोर से पुरानी इमारतों के ‘स्वयं पुनर्विकास योजना’ के लिए निधि की घोषणा की थी। इस प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भाजपा नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी प्रवीण दरेकर को नियुक्त किया गया। लेकिन दरेकर की हालत तब खराब हो गई, जब वित्त विभाग ने वह फंड मंजूर न करने का पैâसला लिया और इससे वरिष्ठ नेता प्रवीण दरेकर को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग ने इस प्रस्ताव को आर्थिक दृष्टि से अप्रायोगिक बताकर खारिज कर दिया था। लेकिन अब खबर है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने करीबी दरेकर को बचाने के लिए वित्त मंत्री अजीत दादा को ही दम देते हुए ५०० करोड़ रुपए देने का फरमान जारी कर दिया है।
फडणवीस ने वित्त विभाग को यह फंड जारी करने का फरमान दिया है। सूत्रों की माने तो वित्त विभाग की ओर से मनाही हो जाने के बाद दरेकर काफी निराश हो गए थे। वित्त विभाग ने तमाम नियमों का हवाला देते हुए दरेकर की मांग को दरकिनार कर दिया था, लेकिन फिर फडणवीस के पास जाकर दरेकर ने अपना दुखड़ा रोया। इसके बाद फडणवीस ने दादा को दम दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र राज्य स्वयं पुनर्विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद का कार्यभार विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर ने लगभग १० दिन पहले ही संभाला है। उनके पद संभालने के दूसरे दिन ही वित्त विभाग ने उन्हें जोर का झटका दिया था। अजीत दादा ने उक्त प्राधिकरण को निधि देने से इनकार किया था।
आर्थिक संकट में वित्त विभाग
वित्त विभाग इन दिनों आर्थिक संकट में चल रहा है। पहले से ही सरकार ने तमाम लोक लुभावना योजनाएं शुरू की हैं, जिसके चलते राज्य सरकार के खजाने पर भारी बोझ पड़ रहा है। अकेले ४५,००० करोड़ रुपए लाडली बहन योजना का बजट है। इस नुकसान की भरपाई के लिए अन्य विभागों के फंड में कटौती की जा रही है।

अन्य समाचार