– जम्मू-कश्मीर आज भी असुरक्षित
– दिल्ली धमाके पर कांग्रेस का हमला
सामना संवाददाता / मुंबई
दिल्ली में हुए आतंकी हमले ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए झूठे आश्वासनों की पोल खोल दी है। देश में आतंकी आते हैं और दिल्ली में ब्लास्ट करके चले जाते हैं। सुरक्षा के नाम पर हमारी सरकार सिर्फ ५६ इंच की छाती होने का दिखावा करती है। ऐसे कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दिल्ली में हुई इस घटना के बाद केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है वे नागपुर में मीडिया से बात कर रहे थे।
नाना पटोले ने कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता को बेवकूफ बनाया। वे कहते थे कि वे ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं। उनके पास ५६ इंच की छाती है, लेकिन अब भी कश्मीर असुरक्षित है, वो छप्पन इंच की छाती वाले कहां गए? हमें राजनीति नहीं करनी है, लेकिन सवाल ये उठता है कि जो लोग ५६ इंच की छाती की बात करते थे, दरअसल उन्होंने कभी ५६ इंच की छाती का दम ही नहीं दिखाया है। अब क्या ये लोग जवाब देंगे कि दिल्ली और केंद्र में इनकी ही सरकार होते हुए ये आतंकवादी यहां तक पहुंचे वैâसे? नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए झूठे आश्वासनों की पोल अब खुल गई है। हम इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हैं। पुलवामा और पहलगाम हमलों के समय हम सरकार के साथ थे, हमने तब राजनीति नहीं की। फिर भी सरकार आतंकवाद को खत्म करने में नाकाम रही। यह केंद्र सरकार की नाकामी है और इसकी जिम्मेदारी उन्हें स्वीकार करनी चाहिए। देशहित और सुरक्षा को लेकर भाजपा के पास कोई ठोस योजना नहीं है।
पटोले ने आगे कहा, ‘गृहमंत्री अमित शाह बिहार में बिना वैâमरा और सुरक्षा के एक होटल में ठहरे हुए हैं। वे वहां किससे मिलने गए? किन लोगों से मिले? बिना सुरक्षा और बिना सीसीटीवी वैâमरों के वहां रुकना सवाल खड़े करता है।
