मुख्यपृष्ठनए समाचारएक-दूसरे को निगलने की कोशिश में हैं तीनों सांप!..उद्धव ठाकरे का महायुति...

एक-दूसरे को निगलने की कोशिश में हैं तीनों सांप!..उद्धव ठाकरे का महायुति पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति सांप जैसी हो गई है। यहां तीन सांप एक-दूसरे की पूंछ को मुंह में दबाकर एक-दूसरे को निगलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे तीखे शब्दों में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कल महायुति सरकार पर जोरदार हमला किया।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि महायुति के तीनों घटक दल अब एक-दूसरे को ही निगलने बैठे हैं। अगर ऐसे ही एक-दूसरे को निगलने में लगे रहे तो राज्य की जनता की तरफ देखने वाला कौन रहेगा? ऐसा सवाल भी उन्होंने किया। कल बीड जिला प्रमुख कुंडलिक खाडे, जो एकनाथ शिंदे गुट में गए थे, उन्होंने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कई सरपंचों के साथ कल ‘मातोश्री’ निवास पर उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में घर वापसी की। खाडे ने अपने समर्थकों के साथ शिवबंधन बांधकर शिवसेना में प्रवेश किया।
इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जो अपने घर से गए थे, अब वह खुद ही अपने घर को लौट आए हैं। उन्होंने मार्गदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि अब सब फिर से एक साथ आ गए हैं, अब असली लड़ाई शुरू होगी। जनता के लिए हम गद्दारों को सबक सिखाएंगे।
महायुति को करना है तड़ीपार
महायुति के तीनों दलों में इस समय जोरदार खींचतान शुरू है। तीनों दल एक-दूसरे को खत्म करने की साजिश में जुटे हैं। ऐसे में शिवसेना को अब एकजुट होकर लड़ने के लिए तैयार होना है और आगामी चुनाव में महायुति को तड़ीपार करना है।

अन्य समाचार