अपने दिलकश अंदाज से अकसर सुर्खियों में बनी रहनेवाली शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें ब्रेस्ट इम्पलांट हटवाने का फैसला करनेवाली शर्लिन की अंग्रेजी सुन लोग उनके दीवाने हो गए। वीडियो में शर्लिन कहती हैं कि लंबे समय से वो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द से जूझ रही थीं और सबकी जड़ उनका ब्रेस्ट इम्प्लांट था, जिसे वो अब हटवाने जा रही हैं। शर्लिन ने आगे कहा कि मैंने अपने चेहरे से सारे फिलर्स हटवा लिए, ताकि मैं अपनी असली शक्ल में दिख सकूं। आज मैं ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी करवा रही हूं, जिससे लाइफ में किसी भी तरह का बोझ न रहे।’ वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘अंग्रेजी तो अच्छी बोल लेती है।’ दूसरे ने लिखा, ‘मैंने तो पहली बार इन्हें इतनी फर्राटेदार इंग्लिश बोलते देखा।’
