राधेश्याम सिंह
विरार। वसई-विरार के खानिवडे बंदर क्षेत्र में जारी अवैध रेत खनन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की हैं।नायब तहसीलदार चंद्रकांत पवार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर पांच रेत कुंडियां नष्ट कीं और करीब 70 ब्रास रेती खाड़ी में वापस डाल दिया। वैतरणा खाड़ी, शिरगांव, जुली बेट, खानिवडे और पाचूबंदर क्षेत्रों में अवैध खनन से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। जनवरी से अब तक विभाग ने सात ठिकानों पर छापे मारकर 13 नाव 18 सक्शन पंप और 10 कुंडियां नष्ट की हैं, जबकि तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
