मुख्यपृष्ठनए समाचारछात्रा का प्रोफेसर पर आरोप : ग्रेड के बदले शारीरिक संबंध की...

छात्रा का प्रोफेसर पर आरोप : ग्रेड के बदले शारीरिक संबंध की मांग

ओडिशा के जाजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। इसी साल जुलाई महीने में, जहां एक कॉलेज छात्रा ने अपने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि प्रोफेसर ने उसे बेहतर ग्रेड देने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और इनकार करने पर फेल करने की धमकी दी।
शिकायत दर्ज
पीड़ित छात्रा राजनीति विज्ञान विभाग का स्नातक तृतीय वर्ष की विद्यार्थी है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके विभागाध्यक्ष लगातार उसे अपने आवास पर बुलाते थे। शिकायत के अनुसार, प्रोफेसर ने छात्रा को आश्वासन दिया कि अगर वो उनकी बात मान लेती है तो उसे अच्छे ग्रेड मिलेंगे। जब छात्रा ने मना किया तो प्रोफेसर ने उसे परीक्षा में फेल करने और उसके अंक घटाने की धमकी दी। छात्रा का आरोप है कि १६ जुलाई को प्रोफेसर ने उसके दो सहपाठियों की मौजूदगी में भी उसे फेल करने की धमकी दी थी। इससे छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। उसने आखिरकार हिम्मत जुटाकर कॉलेज प्रशासन और पुलिस दोनों को शिकायत की।
कॉलेज प्रशासन की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पांच सदस्यीय आंतरिक जांच समिति का गठन किया। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमने इस शिकायत की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दे दी है और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।’ वहीं जाजपुर के उप-कलेक्टर एवं कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष तपस रंजन देहुरी ने कॉलेज का दौरा किया और प्राचार्य व अन्य शिक्षकों से अलग-अलग बातचीत की। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पूरे मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, उसी प्रोफेसर पर साल २०२१ में भी इसी तरह के यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। उस वक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
बढ़ते अपराध पर चिंता
गौरतलब है कि हाल के दिनों में ओडिशा में अप्ाराध से जुड़ी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। इस मामले के सामने आने से  कुछ दिन पहले ही एक युवती ने आत्मदाह कर लिया था, जबकि एक अन्य युवक को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया था। अब प्रोफेसर और छात्रा से जुड़ा ये मामला राज्य में शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

 

अन्य समाचार