१४ नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जानेवाले भारत बनाम दक्षिण अप्रâीका टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले गौतम गंभीर काली घाट मंदिर में मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। बता दें कि इस टेस्ट सीरीज में दो मैच खेले जाने हैं। दूसरा मैच २२ नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा। इससे पहले भी गंभीर सीरीज शुरू होने से पहले जगह-जगह मंदिरों के दर्शन करने जाते रहे हैं। इससे पहले भी २०२४ में भी दो बार कालीघाट मंदिर में मां के दर्शनों को पहुंचे गौतम गंभीर एक बार कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर और दूसरी बार भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने के बाद मां के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। मालूम हो कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप २०२५-२७ के टॉप-२ में जाने और फाइनल की दावेदारी मजबूत करने के लिए भारतीय टीम के लिए यह घरेलू सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है।
