मुख्यपृष्ठखेलदीप्ति के स्वागत में रोड शो!

दीप्ति के स्वागत में रोड शो!

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का नाम रोशन करनेवाली दीप्ति शर्मा न केवल स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी में माहिर हैं, बल्कि पुलिस अधिकारी होने के साथ ही वे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गुरुवार को अपने घर आनेवाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर और पुलिस में डिप्टी एसपी दीप्ति शर्मा के स्वागत में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा की महिला क्रिकेट प्रोत्साहन समिति ने एक शानदार रोड शो का आयोजन किया है, जिसकी शुरुआत घंटा बजाने से होगी। रोड शो की शुरुआत दोपहर १२ बजे आवास विकास क्षेत्र स्थित वैâलासपुरी मोड़ से होगी और समाप्ति नेक्स्ट अकादमी पर होगी। रोड शो के दौरान पूरे मार्ग पर न केवल देशभक्ति के गीत बजेंगे, बल्कि समापन के समय राष्ट्रीय गान गाया जाएगा, जो कार्यक्रम को देशप्रेम की भावना से जोड़ेगा। स्टेज पर स्कूली नृत्य, गायन और अन्य प्रस्तुतियां दीप्ति के सम्मान में होंगी। मुख्य आकर्षण दीप्ति शर्मा का सम्मान समारोह होगा। महिला क्रिकेट प्रोत्साहन समिति की प्रमुख डा. रंजना बंसल और एसोसिएशन के अन्य सदस्य उन्हें सम्मानित करेंगे।

अन्य समाचार