अमिताभ श्रीवास्तव
टेनिस स्टार एम्मा राडुकानू के रोमांस की खबरें अक्सर पढ़ने को मिल जाती हैं मगर अब तक यह कोई नहीं जान पाया कि उसका बॉय प्रâेंड असल में है कौन? कभी उसने कार्लो एगोस्टिनेली को डेट किया था, तो कभी टेनिस स्टार अल्कराज के साथ उसके रोमांस की खबरें थी और माना जा रहा था कि दोनों जल्द ही साथ रहने की घोषणा कर सकते हैं मगर यह खबर भी कोरी अफवाह निकली। मगर अब जब इस पूर्व अमेरिकी ओपन विजेता को जैक कोमन के साथ दक्षिण-पश्चिम लंदन स्थित अपने फ्लैट में देखा गया तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि एम्मा को अपना साथी मिल गया है। उसकी तस्वीरों को देख नहीं लगता कि दोनों के बीच रोमांस नहीं है। कुछ दिन पहले जब एम्मा ने ब्रिजरटन की सिमोन एशले के साथ मैच खेला था तो इंग्लैंड के स्टार हेनरी पोलक के साथ एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। लेकिन अब जब उसे जैक के साथ फ्लैट में देखा गया तथा बाद में फुलहम रोड पर एक रात साथ जाते हुए उसकी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की देखी गई तो इस बात पर यकीन हुआ कि वो जैक के साथ रोमांस कर रही है। इंस्टा पर उसके एक दोस्त ने ‘प्रेमी’ लिखा और ब्रिटेन की शीर्ष महिला खिलाड़ी एम्मा ने दिल के इमोजी के साथ उसका जवाब भी दिया। यह देख उसके फॉलोअर्स समझ गए कि हो न हो एम्मा जैक को डेट कर रही है। और वही उसका गुप्त रोमांस है।
खेल से नहीं फोटोशूट से किया गम हल्का
फुटबाल की सुंदरियों में एक नाम एलिशा लेहमैन का भी है। पिछले कई महीनों से वो एक परेशान करने वाली जिंदगी जी रही है। उसके घर चोरी भी हुई, उसके बेडरूम को अस्त-व्यस्त कर दिया गया, उसका ब्रेकअप हो गया तो अपनी टीम के लिए भी वो कोई कमाल नहीं दिखा पा रही। उसकी रैंकिंग में भी लगातार गिरावट आ रही है लिहाजा अपने गम से उबरने के लिए वह कोमो की टीम में शामिल हो गर्इं मगर इसके बाद भी वो अपने पहले गोल की तलाश कर रही है। इन सबके बीच उसने टॉपलेस फोटोशूट किया और एकबार फिर चर्चा में आ गई। उसके प्रशंसक कह रहे हैं कि एलिशा ने खेल से नहीं बल्कि अपने फोटोशूट से गम हल्का किया। २६ वर्षीय स्विस विंगर को पिच पर और बाहर एक कठिन स्पेल से निपटना पड़ा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लेहमन ने इस सप्ताह की शुरुआत में खुलासा किया था कि उसके घर में चोरी हो गई थी और उसने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उसके टूटे हुए बेडरूम को दिखाया गया था। लेकिन पूर्व वेस्ट हैम और एस्टन विला की पसंदीदा इस खिलाड़ी ने पैâशन फोटोग्राफर पाओलो स्टीव के साथ एक फोटोशूट में टॉपलेस पोज देने के बाद इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। लेहमन ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्हें केवल एक जींस पहने हुए दिखाया गया। लेहमन का एस्टन विला के पूर्व मिडफील्डर डगलस लुइज़ के साथ ब्रेकअप भी हुआ जिससे वो उबरना चाहती थी। और अब इस फोटोशूट के बाद एलिशा फिर सुर्खियों में है। वो कहती है कि बुरे दिन पीछे छूटने लगे हैं अब गोल भी करेगी और फिर से वो एक सफल खिलाड़ी बनेगी।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
