मुख्यपृष्ठस्तंभअंडरवर्ल्ड सीक्रेट :  लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड और रोहित गोदरा में बड़ी...

अंडरवर्ल्ड सीक्रेट :  लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड और रोहित गोदरा में बड़ी फूट!

-रोहित ने ‘सिप्पा’ की हत्या की जिम्मेदारी ली

जय सिंह

आमने-सामने

गोदारा ने पोस्ट में लिखा ‘जय श्री राम… मैं रोहित गोदारा… आज दुबई में लॉरेंस के कुत्ते जोरा सिप्पा की गला काटकर हत्या हुई है, ये हमने करवाई है। ये हमारे भाई को मरवाने के लिए अपने बंदे जर्मनी भेज रहा था।’
इस पोस्ट का सीधा-सीधा मतलब है कि लॉरेंस-गोल्डी-रोहित एक समय संयुक्त माने-जानेवाले गिरोह में सीधी दुश्मनी खुलकर सामने आ गई है। जोरा सिप्पा को लॉरेंस का हैंडलर और अंतर्राष्ट्रीय ऑपरेशन्स में सक्रिय माना जाता था।
उसकी दुबई में हत्या किसी साधारण गैंगवॉर से अलग, एक टारगेटेड इंटरनेशनल किलिंग मानी जा रही है। गोदरा का दावा बताता है कि अब दोनों गुट एक-दूसरे के सुपारी लेवल पर आ चुके हैं। पुलिस भी यही मानकर चल रही है कि गिरोह मे फूट पड़ चुकी है!
दिल्ली, राजस्थान और पंजाब की एजेंसियां इसे ‘लॉरेंस ने गोदारा-बराड़ प्रैâक्शन’ के बीच खुली लड़ाई मान रही हैं। दुबई पुलिस और भारतीय एजेंसियों के बीच जानकारी साझा की जा रही है। इंटरपोल स्तर पर भी जांच की दिशा बदली जा सकती है, क्योंकि हत्या यूएई में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, वित्तीय लेन-देन, सुपारी के रूट और बाहरी देशों में नेटवर्क पर नियंत्रण इन तीन वजहों से पिछले ६–८ महीनों में तनाव लगातार बढ़ रहा था। जोरा सिप्पा पर आरोप था कि वह दोनों तरफ की जानकारी लॉरेंस को दे रहा था। उत्तर भारत में टारगेट किलिंग और गैंगवॉर की नई लहर की आशंका बढ़ गई है। विदेशों (जर्मनी, यूएई, कनाडा, अमेरिका) में मौजूद गिरोह के धड़े अब खुलकर अलग रास्ते पकड़ सकते हैं।
लॉरेंस-गोल्डी-रोहित गैंग में खुली दरार, दुबई में हत्या का दावा रोहित गोदारा ने किया राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और क्राइम एजेंसियों के बीच चल रही जांच में यह सामने आ रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके पुराने साथी रोहित गोदारा तथा गोल्डी बराड़ के बीच अब खटास है। इस दरार का सबसे बड़ा संकेत तब मिला जब रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह दावा किया कि लॉरेंस के करीबी सहयोगी ‘जौरा सिद्धू (सिप्पा)’ की दुबई में उनकी टीम ने गला काटकर हत्या करवाई है।
चुनौती
गोदारा की पोस्ट में, उन्होंने यह आरोप लगाया है कि सिप्पा लॉरेंस का हैंडलर था, जो जर्मनी में गोदारा समर्थकों को मारने की कोशिश कर रहा था और अमेरिका और कनाडा में धमकियां दे रहा था। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ‘जो भी हमारे दुश्मन हैं, उन्हें तैयार रहना चाहिए, पुलिस जहां नहीं पहुंच सकती, हम पहुंच जाएंगे।’
इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गोदारा ने एक वायरल ऑडियो में यह कबूल किया है कि वे और गोल्डी बराड़ पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हिस्से थे, लेकिन अब उन्होंने उससे दूरी बना ली है और अपनी अलग ताकत खड़ी कर ली है।
गैंगस्टर की आपस में इस खींचतान को देखते हुए एजीटीएफ ने १२ वांटेड लोगों की एक सूची भी तैयार की है, जिसमें लॉरेंस, रोहित और गोल्डी जैसे नाम शामिल हैं।
पुलिस और जांच एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि यह गैंग दूर देशों में भी सक्रिय है- दुबई, अमेरिका और कनाडा तक इनके कनेक्शन हैं।

अन्य समाचार