रणदीप हुड्डा ने अपने फिल्मी करियर में कई चुनौतीपूर्ण रोल निभाए हैं, जिनमें उन्हें शारीरिक रूप से काफी बदलना पड़ा। उन्होंने बताया कि फिल्म सरबजीत के लिए उन्होंने सिर्फ २८ दिन में १८ किलो वजन घटाया था, जबकि वीर सावरकर में ३२ किलो वजन कम किया। रणदीप ने स्पष्ट किया कि वह किसी को ऐसा करने की सलाह नहीं देंगे, क्योंकि यह उनके पेशे का हिस्सा था और आम लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। एक्टर ने कहा कि अपने किरदार के लिए वास्तविक दिखना बहुत जरूरी है। जैसे जेल में वैâद व्यक्ति को सीमित खाना मिलता है, वैसे ही उनका रोल दर्शकों को विश्वास दिलाने के लिए फिट होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया उनके लिए मानसिक रूप से भी कठिन थी और उनकी मां उनके भूखे रहने से परेशान होकर लौट गईं। लेकिन उन्होंने इसे अपने काम के प्रति समर्पण और किरदार की असलियत को छूने के लिए किया।
