मुख्यपृष्ठनए समाचारईमानदारी से चुनाव लड़े तो भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी!...

ईमानदारी से चुनाव लड़े तो भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी! -आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी मतदाता सूची के प्रारूप में भारी गड़बड़ियां हैं। क्या चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर जानबूझकर ऐसी गड़बड़ियां कर रहा है? ऐसा सवाल करते हुई शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के मन में पाप है और ऐसी गड़बड़ियां करने वाले चुनाव आयोग पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। आदित्य ठाकरे ने कहा कि कई चौकाने वाली गलतियां इस मतदाता सूची में पाई गई हैं, जिन्हें आनेवाले दिनों में सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठाणे, छत्रपति संभाजी नगर और नासिक में भी इसी प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव सही ढंग से कराया जाए तो भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करनेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो अन्यथा हम सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे और इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग के लिए न्यायालय का रुख भी करेंगे।

अन्य समाचार