मुख्यपृष्ठनए समाचार‘अपने हीरो लगते थे!’-उद्धव ठाकरे ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

‘अपने हीरो लगते थे!’-उद्धव ठाकरे ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि

सामना संवाददाता / मुंबई
पर्दे के नायक धर्मेंद्र हमारे अपने हीरो लगते थे। इस तरह की भावना को व्यक्त करते हुए शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे और धर्मेंद्र के रिश्तों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला।
हिंदी सिनेमा के पर्दे पर साठ साल से ज्यादा वक्त तक लोकप्रिय रहे अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। धर्मेंद्र ने अपनी एक छाप छोड़ी। उनका पर्दे का नायक हमारा अपना लगता था। शोले, फूल और पत्थर, सीता और गीता जैसी अनगिनत फिल्मों के जरिए धर्मेंद्र ने सिने प्रेमियों के दिलों पर राज किया। ये बातें उद्धव ठाकरे ने अपने शोक संदेश में कही हैं।
शिवसेनाप्रमुख के साथ खास दोस्ताना
धर्मेंद्र का व्यक्तित्व दिलदार था। हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे के साथ उनका खास दोस्ताना था। शिवसेना के अनेक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहती थी। इसका जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे ने पुरानी यादों को ताजा किया। धर्मेंद्र का परिवार बड़ा है। उनके दु:ख में ठाकरे परिवार और शिवसेना साझीदार है, ऐसे शब्दों में उद्धव ठाकरे ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

अन्य समाचार