मुख्यपृष्ठनए समाचारमहिलाओं में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा! ...अगस्त में ८.९ से बढ़कर...

महिलाओं में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा! …अगस्त में ८.९ से बढ़कर अक्टूबर में ९.७ फीसदी हो गई

सामना संवाददाता / मुंबई
देश में बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ रही है। गत तीन महीने से शहरी बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। शहरी महिला बेरोजगारी के मामले में स्थिति और भी खराब है। यह पिछले तीन महीनों में लगातार बढ़ी है। यह अगस्त में ८.९ फीसदी से बढ़कर अक्टूबर में ९.७ फीसदी हो गई।
जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए एमओएसपीआई के तिमाही बुलेटिन में भी बेरोजगारी में थोड़ी बढ़ोतरी का पता चला। सीडब्लूएस (करंट वीकली स्टेटस) अप्रोच के अनुसार, बेरोजगारी दर थोड़ी बढ़ी। पुरुषों के लिए ६.१ फीसदी से ६.२ फीसदी और महिलाओं के लिए ८.९ फीसदी से ९.० फीसदी हो गई। १५ से २९ साल के एज ग्रुप के लोगों के लिए बेरोजगारी दर में भी पहली तिमाही में १४.६ फीसदी से दूसरी तिमाही में १४.८ फीसदी तक थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई।
सीडब्ल्युएस अप्रोच सर्वे की तारीख से पहले के आखिरी सात दिनों के आधार पर किसी व्यक्ति की एक्टिविटी स्टेटस तय करता है। सीडब्लूएस अप्रोच के अनुसार, एक व्यक्ति को एक हफ्ते में बेरोजगार माना जाता था। अगर उसने रेफरेंस हफ्ते के दौरान किसी भी दिन १ घंटे भी काम नहीं किया, लेकिन उसी हफ्ते के दौरान किसी भी दिन कम से कम १ घंटे के लिए काम मांगा या काम के लिए उपलब्ध था।
अमेरिकी टैरिफ का असर
ट्राईलीगल में पार्टनर-लेबर और एम्प्लॉयमेंट, अतुल गुप्ता ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी के पीछे कुछ वजहें हो सकती हैं। गुप्ता ने कहा, ‘रोजगार के आंकड़ों में उतार-चढ़ाव कोई आम बात नहीं है, लेकिन मौजूदा माहौल में इसके कुछ कारण हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, जिन इंडस्ट्रीज पर अमेरिकी टैरिफ का असर पड़ रहा है, वे अपने विस्तार और हायरिंग प्लान को लेकर तब तक ज्यादा सावधानी बरत सकती हैं, जब तक कि मामला शांत न हो जाए और वे अपने रेवेन्यू पर टैरिफ के असर को पूरी तरह से समझ न लें।’

अन्य समाचार