मुख्यपृष्ठग्लैमरडर से नहीं ले पाई थीं एंट्री

डर से नहीं ले पाई थीं एंट्री

नोरा फतेही ने बताया कि उन्हें ‘बिग बॉस ९’ की शुरुआत में ही मुख्य कंटेस्टेंट के रूप में शामिल होने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उस समय वह खुद को इस तरह के शो के लिए तैयार नहीं मानती थीं। उनका कहना है कि उम्र कम होने और खुद को समझने की प्रक्रिया में होने की वजह से उन्हें डर था कि लोग उन्हें गलत समझेंगे और स्थिति उनके लिए मुश्किल हो सकती है। बाद में जब मेकर्स ने उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि कुछ हफ्तों के लिए शो करना आसान रहेगा और इससे वह दर्शकों के सामने अपनी पहचान बना पाएंगी।

अन्य समाचार