मुख्यपृष्ठग्लैमरसामंथा का खुलासा

सामंथा का खुलासा

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी फिटनेस और दृढ़ता का फिर उदाहरण पेश किया है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में उन्होंने अपनी मजबूत बैक मसल्स दिखाई और साथ में एक प्रेरणादायक संदेश भी लिखा। सामंथा ने बताया कि पहले उन्हें लगता था कि उनका शरीर कभी इतना फिट नहीं होगा, लेकिन लगातार मेहनत और अनुशासन ने उनकी सोच बदल दी। उन्होंने यह भी साझा किया कि परिणाम जल्दी नहीं दिखते, लेकिन लगातार प्रयास से सफलता मिलती है। उनका कहना है कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मानसिक ताकत के लिए भी जरूरी है। इसके अलावा, सामंथा ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी खुलासा किया। २०२२ में उन्हें मायोसिटिस नामक ऑटोइम्यून बीमारी हुई, जिससे मांसपेशियों में दर्द और सूजन होती थी। इसके चलते उन्हें करियर में ब्रेक लेना पड़ा और गहन उपचार और थेरेपी से गुजरना पड़ा।

अन्य समाचार