राजेश सरकार / प्रयागराज
एसआईआर फॉर्म भरने मां के साथ गए 24 वर्षीय लारेब की सड़क हादसे में मौत हो गई। मुन्ना मस्जिद करेली इलाहाबाद निवासी लारेब सोमवार को अपनी मां को लेकर स्कूटी से एसआईआर का फॉर्म भरने अपने पैतृक गांव कुण्डा तहसील के रहवई गांव गया था। लौटने में लालगोपालगंज कुंडा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे स्कूटी समेत मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोगों ने मां-बेटे को कुंडा के हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया। जहां बेटे लारेब को डॉक्टरों ने डेथ डिक्लेयर कर दिया। जबकि मां का फ्रैक्चर हुआ है और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
– आर्मी में तैनात हैं लारेब के वालिद
लारेब के पिता इरफान सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में मेरठ में तैनात हैं। लारेब भी बजाज में काम करता था। इरफान के भांजे सोरांव प्रयागराज निवासी जिलाधिकारी प्रयागराज में कार्यरत हैं। लारेब का भाई बॉम्बे मे पढता है। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। पिता और भाई के प्रयागराज आने पर लारेब की मिट्टी होगी।
……
