मुख्यपृष्ठग्लैमरबॉलीवुड छोड़ना चाहती थीं

बॉलीवुड छोड़ना चाहती थीं

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार विद्या बालन का सफर आसान नहीं रहा। थिएटर करने के बाद उन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और एकता कपूर के लोकप्रिय शो ‘हम पांच’ में नजर आर्इं। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा में काम करने की कोशिश की, लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिली। करियर में ठहराव के बीच एक म्यूजिक वीडियो ने उनकी किस्मत बदल दी, जिसे प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। प्रदीप सरकार ने अपना वादा निभाते हुए विद्या को फिल्म ‘परिणीता’ में मौका दिया। साल २००५ में आई यह फिल्म उनके बॉलीवुड डेब्यू के रूप में याद की जाती है। हालांकि, बाद के वर्षों में उन्हें आलोचना और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, खासकर फिल्म ‘हे बेबी’ के बाद। इससे वे मानसिक रूप से टूट गई थीं और इंडस्ट्री छोड़ने तक का मन बना लिया था। लेकिन ‘द डर्टी पिक्चर और ‘कहानी’ जैसी फिल्मों ने न सिर्फ उनकी छवि बदली, बल्कि उन्हें फिर से आत्मविश्वास और पहचान दिलाई। आज ४७ साल की विद्या बालन संघर्ष और सफलता की मिसाल हैं।

अन्य समाचार