मुख्यपृष्ठग्लैमरफिर से अंधेरे में लौटना नहीं चाहतीं

फिर से अंधेरे में लौटना नहीं चाहतीं

‘बिग बॉस १९’ की रनर-अप रह चुकीं फरहाना भट्ट भले ही शो से बाहर आए एक महीना हो चुका हो, लेकिन वह अब भी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फरहाना ने अपनी जिंदगी के उस दर्दनाक सच को साझा किया, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिता को कभी देखा तक नहीं, क्योंकि बचपन में ही उन्होंने उनकी मां को छोड़ दिया था। एक अकेली महिला के रूप में उनकी मां ने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए फरहाना को पाला और आज इस मुकाम तक पहुंचाया। फरहाना ने बताया कि बड़े होने पर उन्हें अपनी मां के अकेलेपन का एहसास हुआ और उन्होंने मां को दोबारा शादी की सलाह भी दी। मगर मां का जवाब बेहद चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि अब वह सुकून में हैं और फिर से उस अंधेरे में लौटना नहीं चाहतीं। फरहाना ने बताया कि इसी वजह से उन्होंने बीते कई सालों से शादी का जिक्र तक नहीं किया, ताकि उनकी मां खुद को असुरक्षित या अकेला महसूस न करें।

अन्य समाचार