मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबईकरों के स्वास्थ्य से खिलवाड़!

मुंबईकरों के स्वास्थ्य से खिलवाड़!

– शहर के नालों की सफाई करने में मनपा नाकाम

– अब तक नालियों से ५० प्रतिशत गाद भी नहीं हटाई

द्रुप्ति झा / मुंबई

शहर के नालों की सफाई में मनपा की नाकामी एक चिंताजनक विषय बन चुका है, जहां कचरे शहर की सड़कों पर पैâले हुए नजर आ रहे है, जिससे गंदगी और बीमारियां बढ़ रही हैं। नागरिक अक्सर हेल्पलाइन के जरिए शिकायत कर कराâे थक चुके हैं, लेकिन मनपा द्वारा समाधान निकाला नहीं जा रहा है। नियमित रूप से सड़कों पर पैâले कचरों को उठाया नहीं जा रहा, जिस वजह से कूड़ा खुले नाले में जा कर नालों को पूरे तरीके से जाम कर रही है।
लोगों की शिकायत है कि बारिश से पहले नाले साफ नहीं होने के कारण अक्सर नाले जाम हो जाते है, जिसका समाधान मनपा के पास नजर नहीं आ रहा है। मनपा अधिकारी के अनुसार २०२५ मई में ही बारिश शुरू होने के कारण नालियों की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका। कई नालियों से ५० प्रतिशत तक गाद भी नहीं हटाई जा सकी। इसके चलते मुंबई शहर और उपनगरों में कई जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस दौरान मुंबईवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसी को देखते हुए मुंबई मनपा ने इस साल नालियों की सफाई का काम समय पर पूरा करने का फैसला किया है। लक्ष्य यह है कि जनवरी के अंत तक नालियों की सफाई शुरू कर दी जाए और अप्रैल तक ९० प्रतिशत काम पूरा कर लिया जाएगा। अब देखने वाली बात है कि हर बार की तरह इस साल भी मनपा के दावे खोखले साबित होते है या समय पर पूरा करेगी?
नालों की सफाई न होने की वजह से समस्या
बारिश के पहले और दौरान नालों की ठीक से सफाई न होने से पानी और कचरा सड़कों पर जमा हो जाता है। नालियों से निकला कचरा वहीं पड़ा रहता है, जो वाहनों से पैâलकर वापस नाली में चला जाता है, जिससे समस्या बनी रहती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता को सांस लेने और गंदगी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

अन्य समाचार