मुख्यपृष्ठग्लैमरयौन शोषण का लगा आरोप

यौन शोषण का लगा आरोप

हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। एक वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से नौकरी से निकालने का मुकदमा दायर किया है। जोसेफ का दावा है कि यह घटना पिछले साल लास वेगास में ‘बेस्ड ऑन ए ट्रू स्टोरी २०२५’ टूर के दौरान हुई थी। उनके अनुसार, टूर के दौरान उन्हें असहज हालात का सामना करना पड़ा और शिकायत करने के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें ही दोषी ठहराया। जोसेफ ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के कुछ समय बाद उन्हें यह कहकर हटा दिया गया कि टूर की दिशा बदल रही है, जबकि उनकी जगह जल्द ही दूसरे वायलिनिस्ट को रख लिया गया। उनका मानना है कि यह बदले की कार्रवाई थी। मुकदमे में मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान की बात भी कही गई है। इस मामले पर अभी तक विल स्मिथ या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अन्य समाचार