पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा हाल ही में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान गोवा के एक क्लब में डांस करने को लेकर विवादों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद कुछ लोगों ने उनके कपड़ों और डांस को लेकर नाराजगी जताई। आलोचकों का कहना है कि इस तरह का पहनावा और व्यवहार पंजाबी संस्कृति के खिलाफ है। कुछ यूजर्स ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए उन्हें असफल अभिनेत्री तक कह दिया। हालांकि, सोनम बाजवा न सिर्फ पंजाबी सिनेमा बल्कि बॉलीवुड में भी पहचान बना चुकी हैं और जल्द ही फिल्म ‘बॉर्डर २’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के मशहूर गाने ‘संदेशे आते हैं’ में उनकी मौजूदगी की तारीफ भी हो रही है, लेकिन न्यू ईयर पार्टी का वीडियो उनके लिए मुश्किल बन गया। यह पहली बार नहीं है जब सोनम विवादों में फंसी हों। इससे पहले मस्जिद में शूटिंग, फिल्मों में शराब-सिगरेट के सीन, शहनाज गिल पर टिप्पणी और धर्म से जुड़े पुराने ट्वीट्स को लेकर भी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है।
