टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपनी शादी को खत्म करने का पैâसला कर लिया है। करीब १४ साल साथ बिताने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने की घोषणा की, जिससे उनके चाहने वाले भावुक हो गए। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर अब खुद कपल ने विराम लगा दिया है। माही और जय ने एक संयुक्त बयान में साफ किया कि उनका यह पैâसला किसी विवाद या कड़वाहट की वजह से नहीं है। उन्होंने बताया कि यह कदम उन्होंने शांति, मानसिक सुकून और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए उठाया है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दोनों ने कहा कि उन्होंने हमेशा एक-दूसरे के साथ प्यार और सम्मान साझा किया है और आगे भी इंसानियत और समझदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अलगाव में कोई दोषी नहीं है। साथ ही, पैंâस से उनके पैâसले और निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की।
