अमेरिका के न्यू जर्सी में एक चोर ने चोरी किए दो मैंडोलिन अचानक वापस लौटा दिए और माफीनामा भी छोड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोर ने बताया कि उसने नशे की हालत में चोरी की थी और अब वह अपने कर्मों पर पछता रहा है। घटना सीसीटीवी वैâमरे में वैâद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दुकान लार्क स्ट्रीट म्यूजिक के मालिक बजी लेविन ने बताया कि चोर चुपके से दुकान में आया और दो शॉपिंग बैग में मैंडोलिन वापस रखकर हाथ से लिखा नोट छोड़ गया। नोट में लिखा था, ‘माफ कीजिए, मैं नशे में था, क्रिसमस की शुभकामनाएं। आप अच्छे इंसान हैं।’ चोरी किए गए मैंडोलिन की कीमत क्रमश: ३.१ लाख और ३.८ लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, लेकिन चोर की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई।
