मुख्यपृष्ठनए समाचार‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?'

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’

अमेरिका में तीन लोगों का अनोखा रिश्ते का मॉडल चर्चा में है। एक शादीशुदा कपल, क्विन और नेक्सस, अपनी गर्लफ्रेंड ट्रिंकेट के साथ रह रहे हैं और तीनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। यह रिश्ता ‘हायरार्किकल पॉलीएमरस ट्रायड’ कहलाता है, यानी इसमें सभी पार्टनर बराबर स्तर पर नहीं होते। क्विन ने बताया कि नेक्सस उनका प्राइमरी पार्टनर है और ट्रिंकेट सेकेंडरी पार्टनर, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि ट्रिंकेट कम महत्वपूर्ण हैं। नेक्सस ने बताया कि उन्होंने रिश्ते में एक संरचना बनाई है, ताकि सभी की जरूरतें और इच्छाएं संतुलित रहें। ट्रिंकेट ने कहा कि उन्हें इस व्यवस्था से कोई आपत्ति नहीं है और वे दोनों से बराबर प्यार करती हैं। रहने की व्यवस्था में ट्रिंकेट का अलग कमरा है, लेकिन जब संभव हो, वे दोनों के साथ समय बिताती हैं। सोशल मीडिया पर इस रिश्ते पर मिली मिश्रित प्रतिक्रियाओं के बावजूद, तीनों इसे सफल मानते हैं।

अन्य समाचार