-गंदा पानी पीने से १५० से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
-विपक्ष बोला, `लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी लोगों के घरों में सप्लाई हो रहा था। बहुत शिकायतों के बाद भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की और अब लोगों की जान पर बन आई है। इंदौर में गंदा पानी पीने से १५ लोगों की मौत हो गई। इंदौर के बाद अब गुजरात में भी गंदा पानी पीने से १५० से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गए, जिनमें अधिकतर बच्चे हैं।
बता दें कि मध्य प्रदेश में पिछले २० साल से और गुजरात में पिछले ३० साल से भाजपा की सरकार है, जहां पीने का साफ पानी तक मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं। विपक्ष ने कहा है कि भाजपा का `जहरीला मॉडल’ लोगों की जान ले रहा है। कई दिनों से गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा था, लेकिन शिकायतों के बावजूद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। विपक्ष ने इस घटना को भाजपा की स्थानीय और राज्य सरकारों की नाकामी और करार दिया।
`क्या ये गंदा पानी पीएम पिएंगे?
विपक्ष ने सवाल उठाया है कि क्या बीजेपी के नेता, मंत्री और पीएम नरेंद्र मोदी खुद इस पानी को पी सकते हैं। इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और सामाजिक संगठनों ने तत्काल सुधार की मांग की है।
