सामना संवाददाता / मुंबई
नया नगर पुलिस ने क्लाउड किचन की आड़ में चल रहे एक और अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर मालिक, व्यवस्थापक और अन्य स्टाफ सहित सात लोगों को हिरासत में लिया है। नया नगर पुलिस थाने की सीमा में चल रहे अवैध हुक्का पार्लर की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक (क्राइम) समीर अहिराव के मार्गदर्शन में एक टीम ने मीरा रोड के पूनम सागर इलाके में स्थित वैâफे अतरंगी लाउन्ज के बगल में रंगरेज क्लाउड किचन पर छापा मारा। छापे के दौरान मालकिन सुषमा अक्षयकुमार शेट्टी (४१) और वेटरों सहित व्यवस्थापक व कर्मचारियों सहित ७ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन महिलाओं सहित ७ ग्राहक तंबाकू मिश्रित हुक्का का सेवन करते पाए गए। पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू मिश्रित हुक्का पॉट, फिल्टर, कोयला और चिमटी जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत १२ हजार से ज्यादा की बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, २००३ और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम १९५१ की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हुक्का पार्लर के मालिक बिना किसी औपचारिक अनुमति के सिर्फ दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम (शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट) अधिनियम के तहत प्राप्त लाइसेंस के बलबूते पर ये अवैध कारोबार चल रहे हैं।
हाई कोर्ट के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
एक तरफ पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है, वहीं ठाणे जिला के एफडीए विभाग से जुड़े अफसर गहरी नींद में सोए हुए हैं। ज्ञात हो कि मुंबई हाई कोर्ट ने हाल ही में रेस्टोरेंट में हर्बल हुक्का की बिक्री को मंजूरी दे दी है। लेकिन हर्बल हुक्का के आड़ में ज्यादातर रेस्टोरेंट, बार, वैâफे, लाउन्ज और होटलों के मालिक खुलेआम तंबाकू मिश्रित हुक्का परोस कर आज भी युवा पी़ढ़ी को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं।
