हिमांशु राज़
राहुल कुमार तेवरी के शो जगद्धात्री से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री येशा हरसोरा ने 2025 को सीख और आत्म-विकास का साल बताया है। वह कहती हैं — “2025 मेरे लिए सीखने, कृतज्ञता और धीरे-धीरे आगे बढ़ने का साल रहा है। डेली शो में काम करना बिल्कुल एक निरंतर लर्निंग प्रोसेस है। हमारी शिफ्ट्स जहां 12 से 14 घंटे तक चलती हैं, वहीं मानसिक संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है।”येशा अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच योगा, रनिंग, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद को प्राथमिकता देती हैं। उनके अनुसार, ये आदतें उन्हें मन से शांत और शरीर से सक्रिय बनाए रखती हैं। वह बताती हैं कि भारी कामकाजी घंटों के बावजूद परिवार उनकी सबसे बड़ी ताकत है — “अगर कभी एक-दो दिन की छुट्टी मिल जाए, तो मैं अपने माता-पिता को डिनर पर ले जाती हूं या मां के साथ बीच पर वक्त बिताती हूं। उनका साथ मुझे हमेशा ज़मीन से जोड़े रखता है।”सेट पर येशा का अनुभव भी बेहद सकारात्मक रहा है। वह मानती हैं कि निर्देशक और सहकर्मी कलाकारों का सहयोग उनके अभिनय सफर को सहज बनाता है। “जगद्धात्री का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है,”* वह मुस्कुराते हुए कहती हैं।नए साल को लेकर येशा का नजरिया अलग है — “मैं सिर्फ साल खत्म होने पर रेज़ोल्यूशंस बनाने में विश्वास नहीं रखती। बदलाव के लिए हर दिन सही होता है। 2026 में मेरा फोकस कंसिस्टेंसी, फिटनेस, डाइट और इमोशनल वेल-बीइंग पर रहेगा।”काम के अलावा, उन्होंने अपनी पुरानी हॉबी पेंटिंग से दोबारा जुड़ाव बनाया है। ब्रश उठाते ही वह अपनी छोटी-सी कलात्मक दुनिया में खो जाती हैं।साल के अनुभवों पर वह निष्कर्ष निकालती हैं — “सबसे बड़ा सबक यही है कि नेगेटिविटी को छोड़ना सीखो। वही तुम्हें बढ़ने से रोकती है।”येशा आत्मविश्वास से कहती हैं — “मैं 2026 को लेकर बेहद उत्साहित हूं और कुछ शानदार प्रोफेशनल उपलब्धियों की उम्मीद कर रही हूं।”
