तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग, डांस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने उम्र और महिलाओं को लेकर फिल्म इंडस्ट्री की बदलती सोच पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस का मानना है कि बढ़ती उम्र से डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि अब एक्ट्रेसेस को ३० के बाद भी मजबूत और परिपक्व किरदार मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही उन्होंने अपने करियर, शादी और परिवार को लेकर १० साल का प्लान बना लिया था। शुरुआत में उनका मानना था कि ३० की उम्र तक काम करेंगी, लेकिन जैसे-जैसे समय बीता, उन्होंने खुद को बेहतर तरीके से समझा और इंडस्ट्री में भी महिलाओं के लिए मौके बढ़ते गए। एक्ट्रेस ने कहा कि उम्र बढ़ना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसे बीमारी की तरह देखना गलत है।
