बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टेलीकास्ट और ब्रॉडकास्ट पर देश में प्रतिबंध लगाने का पैâसला किया है। यह कदम आईपीएल से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद उठाया गया। खेल मंत्रालय के अनुरोध पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस पैâसले पर मुहर लगाई। इस मुद्दे पर खेल मंत्रालय से जुड़े डॉक्टर आसिफ नजरूल ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि बांग्लादेश क्रिकेट या उसके खिलाड़ियों का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सूचना मंत्री से आईपीएल के प्रसारण को रोकने की अपील भी की थी। विवाद यहीं तक सीमित नहीं रहा। बांग्लादेश ने २०२६ टी२० वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से भी इनकार कर दिया है और बीसीसीआई से मुस्तफिजुर को बाहर करने पर जवाब मांगा है। साथ ही, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत के बजाय श्रीलंका में कराने की मांग की है। अब आईपीएल बैन के साथ बांग्लादेश उन देशों में शामिल हो गया है, जहां यह लीग नहीं दिखाई जाएगी।
