मुंबई के अंधेरी इलाके से कॉर्पोरेट धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एडवरटाइजिंग और इन्फ्लुएंसर मार्वेâटिंग इंडस्ट्री को हिला दिया है। एक नामी एजेंसी के तीन कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने सेलिब्रिटी और ब्रांड प्रोजेक्ट्स के नाम पर अपनी ही कंपनी से करीब १.४१ करोड़ रुपए की ठगी की। इस मामले में केएल राहुल, अथिया शेट्टी, अरशद वारसी और दिया मिर्जा जैसे बड़े सितारों के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ऋषभ सुरेखा कंपनी में सीनियर मैनेजर था और उस पर प्रबंधन को पूरा भरोसा था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर फर्जी इनवॉइस, नकली सिग्नेचर और जाली ईमेल आईडी के जरिए रकम हड़पी गई। जांच में सामने आया है कि करीब ५२ लाख रुपए सीधे ऋषभ के निजी खाते में गए। इसके अलावा उसने निजी कारण बताकर कंपनी से १५ लाख रुपए का लोन भी लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
