मुख्यपृष्ठनए समाचारयोगी राज में बड़ा फर्जीवाड़ा! ...गमछा और बनियान पहने मनरेगा मजदूरों की...

योगी राज में बड़ा फर्जीवाड़ा! …गमछा और बनियान पहने मनरेगा मजदूरों की फोटो से खुली पोल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मनरेगा योजना में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा फर्जीवाड़े का खेल जमकर खेला जा रहा है। मजे की बात तो यह है कि ग्राम पंचायतों में भीषण ठंड के बावजूद गमछा, बनियान व शर्ट पहने मजदूरों और नाबालिग किशोरों की फोटो ही अपलोड कर सरकारी धन की लूटपाट की जा रही जिसे लेकर विकास विभाग के अफसर भी दंग रह गए हैंै। फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद डीसी मनरेगा ने सोलह ग्राम पंचायतों की जांच शुरू करा दी है।
हमीरपुर जिले के मुस्करा विकास खंड क्षेत्र की सोलह ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़े का यह खेल ऐसे समय पर खेला जा रहा है जब पूरा क्षेत्र भीषण ठंड से जूझ रहा है। नए साल के पहले ही दिन हमीरपुर जिले में घना कोहरा और भीषण सर्दी के बीच सोलह ग्राम पंचायतों में ५१ निर्माण कार्यों के लिए तीन सौ नौ मस्टर रोल में दो हजार नौ सौ तेरह मजदूरों के काम करने का दावा किया गया है। मस्टर रोल में भी गमछा, बनियान, शर्ट पहने मजदूरों व नाबालिग किशोरों की फोटो साइट में अपलोड कर दी गई। इन फोटो की पड़ताल करने पर सच्चाई सामने आई तो अधिकारी भी सन्न रह गए।
अंधेरगर्दी की हद
अपलोड फोटो में कहीं भी सैकड़ों मजदूर नहीं नजर आ रहे हैं। सिर्फ करीब चालीस मजदूर दिखने वाली तस्वीरों को पन्द्रह से बीस बार तक अलग-अलग मस्टर रोल में अपलोड कर फर्जीवाड़ा किया गया है। ग्रामीण बताते हैं कि मजदरों की यही फोटो एक से ज्यादा ग्राम पंचायतों के कार्यों में दोहराई गई है। इससे स्पष्ट है कि हाजिरी पूरी तरह से फर्जी भरी गई है। अंधेरगर्दी भी देखिए कि मजदूरों के बीच एक नाबालिग किशोरों को भी खड़ा कर फोटो खींचकर सरकारी पोर्टल पर अपलोड की गई है।

अन्य समाचार