मुख्यपृष्ठनए समाचारगले मिलने और तारीफ करने का कोई फायदा नहीं ... भारत का...

गले मिलने और तारीफ करने का कोई फायदा नहीं … भारत का मजाक उड़ा रहे ट्रंप …कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान को लेकर सोमवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘नमस्ते ट्रंप’, ‘हाउडी मोदी’ जैसे आयोजन तथा जबरन गले मिलने और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से ट्रंप की तारीफ किए जाने का कोई खास फायदा नहीं हुआ। मुख्य विपक्षी दल ने यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जानते हैं कि वह भारत द्वारा रूस से तेल की खरीद से खुश नहीं हैं और अमेरिका भारत पर बहुत जल्दी शुल्क बढ़ा सकता है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘व्हाइट हाउस में बैठे प्रधानमंत्री के अच्छे दोस्त भारत के प्रति ‘कभी गरम, कभी नरम’ वाला रवैया जारी रखे हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर धमकी दी है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करता, तो अमेरिका भारत से होने वाले आयात पर अधिक शुल्क लगाएगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि ‘नमस्ते ट्रंप, हाउडी मोदी जैसे सभी आयोजन, गले लगना और अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ में किए गए सभी सोशल मीडिया पोस्ट का कोई खास असर नहीं पड़ा।
बीते रविवार को फ्लोरिडा से वॉशिंगटन डीसी जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वे मूल रूप से मुझे खुश करना चाहते थे। मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं, वह अच्छे व्यक्ति हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था और मुझे खुश करना जरूरी था। वे व्यापार करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।

आयात पर ५०० प्रतिशत शुल्क का प्रावधान
ट्रंप की यह टिप्पणी अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के बयान के बाद आई, जो एयर फोर्स वन में उनके साथ मौजूद थे। ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के कारण ही भारत अब रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है। ग्राहम ने अपने टैरिफ संबंधी विधेयक का जिक्र किया, जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से होने वाले आयात पर ५०० प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रावधान है।

अन्य समाचार